नए ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में बेचेगा 726 फ्लैट, चार साल में मिल जाएगा कब्जा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से EROS कमाएगा 900 करोड़ : नए ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में बेचेगा 726 फ्लैट, चार साल में मिल जाएगा कब्जा

नए ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में बेचेगा 726 फ्लैट, चार साल में मिल जाएगा कब्जा

Google Images | इरोस संपूर्णम

Greater Noida West : रियल्टी सेक्टर की फर्म इरोज EROS ग्रुप अपने नए प्रोजेक्ट के दम पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 900 करोड़ का राजस्व कमाने की उम्मीद कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में नया ग्रुप हाउसिंग प्रोजक्ट लांच किया है। पहले चरण में यहां पांच टॉवर बनाए जांएगे। हालांकि, परियोजना में कुल फ्लैट 726 होंगे। 

इरोस संपूर्णम 3 हुआ है लांच 
कंपनी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपना नया हाउसिंग प्रोजेक्ट 'इरोस संपूर्णम 3' के नाम से लॉन्च किया है। 5.5 एकड़ में फैली हुई परियोजना में कुल 726 फ्लैट हैं। 2028 तक बायर्स को यहां फ्लैट तैयार कर उन पर कब्जा दिए जाने का लक्ष्य कंपनी की तरफ से निर्धारित किया गया है। 

पहले चरण में 318 फ्लैट बेचेगी कंपनी 
इरोज ग्रुप के निदेशक अवनीश सूद ने कहा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के साथ बिक्री के लिए पांच टावरों में 318 इकाइयां खोली हैं। करीब 250 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 180 इकाइयां कंपनी अब तक बेच चुकी है। पूरी 726 इकाइयों की कुल बिक्री से लगभग 900 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। फ्लैटों का कारपेट एरिया 531.63 वर्ग फुट से लेकर 1,068.67 वर्ग फुट तक है। 

पहली परियोजना हो चुकी पूरी 
इरोज ग्रुप ने 12.5 एकड़ में फैली पहली परियोजना, जिसका नाम 'संपूर्णम' था, की डिलीवरी कर दी है। इसमें 1,768 फ्लैट हैं। जल्द ही 258 फ्लैट और 90 दुकानों वाले 'संपूर्णम 1' के लिए कब्जा देना शुरू किया जाएगा। वहीं 'संपूर्णम 2' के खरीदारों को सितंबर 2025 में डिलीवरी मिलनी शुरू होंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.