ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से साइबर रेप, अब पाकिस्तानी नंबर से मिल रही धमकी

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से साइबर रेप, अब पाकिस्तानी नंबर से मिल रही धमकी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से साइबर रेप, अब पाकिस्तानी नंबर से मिल रही धमकी

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida West : थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया। उसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दी है। पीड़िता का कहना है कि नंबर पाकिस्तानी है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

क्या है पूरा मामला
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 14 फरवरी को उनके पास एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे कुछ देर बात की और फोन काट दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक करके उसका सारा डाटा ले लिया। 

ब्लैकमेल कर रहा आरोपी
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी मार्फड वीडियो तैयार करके उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसके अलावा कई सोशल मीडिया पर डाल रहा है। आरोपी उसे ब्लैकमेल करके रकम की मांग कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.