ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांवों में हारे डॉ.महेश शर्मा, महेंद्र नागर ने चलाया जादू, पढ़िए खास खबर

लोकसभा चुनाव परिणाम : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांवों में हारे डॉ.महेश शर्मा, महेंद्र नागर ने चलाया जादू, पढ़िए खास खबर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांवों में हारे डॉ.महेश शर्मा, महेंद्र नागर ने चलाया जादू, पढ़िए खास खबर

Tricity Today | महेंद्र नागर, डॉ.महेश शर्मा और राजेंद्र सोलंकी

Greater Noida News : डॉ.महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बने हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शहरी इलाकों में डॉ.महेश शर्मा को खूब वोट मिले, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांवों में डॉ.महेंद्र नागर को महेश शर्मा से ज्यादा वोट मिले। इसका डाटा जारी हुआ है। जिसके मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 7 गांवों में डॉ.महेश शर्मा हार गए। 

महेंद्र नागर अपने गांवों में भारी मतों से जीते
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित मिलक लच्छी गांव में महेंद्र नागर को 1261 और डॉ.महेश शर्मा को 200 वोट मिले। सादोपुर गांव में महेंद्र नागर को 565 और डॉ.महेश शर्मा को 465 वोट मिले। बम्बावड़ गांव में सपा उम्मीदवार महेंद्र नागर को 720 और डॉ.महेश शर्मा को 538 वोट मिले। 

बाकी गांवों का हाल
इसी तरीके से कल्दा गांव में महेंद्र नागर को 375 और डॉ.महेश शर्मा को 291 वोट मिले। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सीदीपुर गांव में महेंद्र नागर को 759 और डॉ.महेश शर्मा को 246 वोट मिले। खैरपुर गुर्जर गांव में इंडिया गठबंधन उम्मीदवार महेंद्र नागर को 754 और डॉ.महेश शर्मा को 634 वोट मिले। सैनी गांव में भी डॉ.महेश शर्मा पीछे रहे। वहां पर डॉ.महेश शर्मा को कुल 721 और महेंद्र नागर को 995 वोट मिले हैं।

राजेंद्र सोलंकी को उम्मीद से कम वोट मिले
आपको बता दें कि डॉक्टर महेंद्र नागर मूलरूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित मिलक लच्छी गांव के रहने वाले हैं। उनके अपने गांव में खूब समर्थन मिला। जबकि मिलक लच्छी गांव में बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को कुल 45 वोट मिले। बेशक महेंद्र नागर को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने गांवों में अच्छा प्रदर्शन किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.