महागुण माइवुड्स सोसाइटी में फिर हंगामा, कर्मचारियों को 8 महीने से नहीं मिली सैलेरी

समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट : महागुण माइवुड्स सोसाइटी में फिर हंगामा, कर्मचारियों को 8 महीने से नहीं मिली सैलेरी

महागुण माइवुड्स सोसाइटी में फिर हंगामा, कर्मचारियों को 8 महीने से नहीं मिली सैलेरी

Tricity Today | महागुण माइवुड्स सोसाइटी में फिर हंगामा

Greater Noida West : शहर में स्थित महागुण माइवुड्स हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाले लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। हाउसकीपिंग से लेकर इलेक्ट्रीशियन स्टाफ और हॉर्टिकल्चर के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। इन लोगों को पिछले करीब 8 महीना से सैलरी नहीं मिली है। जिसकी वजह से यह लोग धरना देने के लिए मजबूर हैं।

पिछले 8 म,महीने से कर्मचारी परेशान
जानकारी के मुताबिक पिछले 8 महीने से हाउसकीपिंग समेत काफी लोगों को वेतन नहीं मिला है। करीब 2 महीने पहले भी सोसाइटी में काम करने वाले कर्मचारियों ने सैलरी को लेकर धरना दिया था। उस समय आश्वासन मिला था कि बहुत जल्द उनका वेतन मिल जाएगा, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को इंसाफ नहीं मिला है।

घर पर टूटा आर्थिक परेशानियों का पहाड़
हाउसकीपिंग के रूप में काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि 8 महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से उनके घर में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। दिवाली के मौके पर भी उनको पैसे नहीं दिए गए थे। जिनके घर में अन्य लोग हैं, उनके पैसों से गुजारा चल रहा है। लेकिन जिनके घर में उनके अलावा कोई कमाने वाले नहीं है, उनके लिए आर्थिक परेशानियों का पहाड़ टूटा हुआ है। कर्मचारियों को कहना है कि अगर बिल्डर ने उनकी मांग नहीं पूरी की तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर धरना दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.