50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला घायल, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एनकाउंटर : 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला घायल, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला घायल, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

Tricity Today | मुठभेड़ घायल बदमाश

Greater Noida West : थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार की देर रात को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई। गोली उसके पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए भारी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद हुए है। 

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
अपर पुलिस उपायुक्त राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस शनिवार की देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। उन्होने बताया कि सेक्टर-3 के पास पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश रुकने की वजाए पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हो भागने लगे। 

बुलंदशहर का निवासी है लुटेरा
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। उसकी पहचान ऋषभ पुत्र कालू निवासी शिकारपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में गाजियाबाद के विजय नगर में रहता है। इसके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 21 मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त होने वाली चोरी की बाइक बरामद किया है। इस बदमाश के ऊपर लूटपाट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

अब तक 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शातिर लुटेरे ऋषभ ने अब तक 50 से भी ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। इसकी तलाश केवल नोएडा ही नहीं बल्कि बुलंदशहर और गाजियाबाद समेत काफी जिलों की पुलिस को थी। यह आरोपी अधिकतर शाम के समय नौकरी करके वापस लौट रहे लोगों को निशाना बनाता था। बंदूक के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.