'गौर सिटी स्टार प्रतियोगिता' का आयोजन 21 मई होगा, आप भी ले सकते हैं हिस्सा

Greater Noida West : 'गौर सिटी स्टार प्रतियोगिता' का आयोजन 21 मई होगा, आप भी ले सकते हैं हिस्सा

'गौर सिटी स्टार प्रतियोगिता' का आयोजन 21 मई होगा, आप भी ले सकते हैं हिस्सा

Tricity Today | Greater Noida West

Greater Noida West : 'द नॉलेज पार्क इंस्टिट्यूट' 8 वर्ष से 15 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। आगामी 21 मई (रविवार) को नॉलेज पार्क कोचिंग संस्थान इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इस प्रतियोगिता में पहले ‘गौर सिटी स्टार' का चुनाव होगा। प्रतिभागी विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार और प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ नि:शुल्क क्लास, काउंसलिंग सेशन का भी लाभ मिलेगा।

संस्थान की निर्देशिका के अनुसार कोविड काल की विपरीत परिस्थितियों के बाद बच्चों को पढ़ाई में हुए नुकसान और 'स्कूल फ्रॉम होम' के चलते लगी फ़ोन और लैपटॉप की आदत से बाहर निकालने की जरूरत है। इसके लिए संस्थान विशेष रूप से प्रयासरत है। 'एनी प्रॉब्लम, वन सॉल्यूशन' को ध्येय मानकर उच्च शिक्षित-प्रशिक्षित अध्यापक नॉलेज पार्क इंस्टीट्यूट में उपलब्ध हैं। इंस्टीट्यूट विभिन्न स्कॉलरशिप प्रोग्राम और देश के अग्रणीय शैक्षणिक संस्थाओं में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों की कक्षाएं यहां पर संचालित कर रहा है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.