पुलिस से पूछा- कैसे खत्म होगा साइबर क्राइम और छीना झपटी

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने उठाया सबसे बड़ा मुद्दा : पुलिस से पूछा- कैसे खत्म होगा साइबर क्राइम और छीना झपटी

पुलिस से पूछा- कैसे खत्म होगा साइबर क्राइम और छीना झपटी

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने उठाया सबसे बड़ा मुद्दा

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता से मुलाकात की। समिति ने शहर में बढ़ रहे साइबर क्राइम, खुले में शराब पीना और छीना झपटी की समस्याओं पर चर्चा की। इस समय जिले में सबसे बड़ी समस्या साइबर अपराध की है, जो रोजाना बढ़ता जा रहा है। 

समिति ने पुलिस अफसरों को बताई समस्याएं
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने कहा, "ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्रों में साइबर अपराध, छीना झपटी और खुले में शराब पीने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन समस्याओं पर अंकुश लगाना आवश्यक है क्योंकि इससे लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।" समिति के सचिव अनूप सोनी ने बताया कि धोखाधड़ी और स्कैम कॉल्स में भी तेजी आई है। निवासियों को अक्सर धोखाधड़ी और स्कैम कॉल्स मिल रहे हैं, जिसमें कॉल करने वाले लोग लोन रिकवरी एजेंट के रूप में प्रस्तुत होकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। लोग डिजिटल गिरफ्तारी, आईजीएल डिस्कनेक्शन जैसे संदेशों और अपने मोबाइल फोन पर कई ओटीपी संदेशों की शिकायत कर रहे हैं।

यह भी एक बड़ी समस्या
संस्था के संस्थापक सदस्य श्याम सुंदर गुप्ता ने कहा, "रेजिडेंशियल इलाकों के पास लोग खुले में शराब पी रहे हैं। नॉलेज पार्क-5 में खुले क्षेत्रों में शराब पीने की कई घटनाएं हो रही हैं, जिससे सार्वजनिक व्यवधान और सुरक्षा समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। नियमित शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।"

पुलिस ने दिया आश्वासन
एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि पुलिस इन समस्याओं पर काम करेगी। अधिकतम समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि लोग अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवा लें। इस बैठक में गरिमा, अनिकेत, रजनी, अरुण, अरुण प्रकाश, राज गुप्ता और मौर्य सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.