जागरूकता के साथ लोगों को बताया लोकसभा चुनाव में मतदान का महत्व

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति : जागरूकता के साथ लोगों को बताया लोकसभा चुनाव में मतदान का महत्व

जागरूकता के साथ लोगों को बताया लोकसभा चुनाव में मतदान का महत्व

Tricity Today | लोगों को किया जागरूक

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर वाले देश की नई सरकार को चुनने के लिए 26 अप्रैल को मतदान करने वाले हैं। इसी को लेकर गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने भी लोगों को मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें समिति के सदस्यों ने मिलकर विभिन्न जगहों पर जाकर अभियान चलाया। 

अच्छी सरकार और देश का भविष्य चुनने के लिए मतदान 
समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि इस बार सभी अपने-अपने मतदान का उपयोग अवश्य करें। खासकर युवा और महिलाएं मतदान करने का समय अवश्य निकाले और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं। अच्छी सरकार और देश का भविष्य चुनने के लिए मतदान अति आवश्यक है। किंतु हर बार लोग मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकलते। हर बार मतदान 60-70 प्रतिशत के बीच में ही सिमट जाता है। इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने अपने घरों से निकले और वोट देकर आए ताकि एक मजबूत सरकार बन सके। राष्ट्र हित में हम सभी को चुनाव में मतदान करना आवश्यक है। 

यह लोग अभियान से जुड़े 
मतदान जागरूकता अभियान में गौतमबुद्ध नगर विकास समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष मंजुल यादव, गरिमा श्रीवास्तव, नमित रंजन, हर्ष्मणि राजपूत और राम लीला सेवा ट्रस्ट से ज्ञानेश शर्मा और योगा और सीनियर सिटीजन ग्रुप  गौर सिटी के नागरिक मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.