एफओबी को लेकर मैदान में उतरी टीम, अफसर बोले- लोकेशन के चक्कर में हो रही देरी

Greater Noida West : एफओबी को लेकर मैदान में उतरी टीम, अफसर बोले- लोकेशन के चक्कर में हो रही देरी

एफओबी को लेकर मैदान में उतरी टीम, अफसर बोले- लोकेशन के चक्कर में हो रही देरी

Tricity Today | एफओबी को लेकर मैदान में उतरी टीम

Greate Noida West : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पैकेज-3 के अन्तर्गत 3 एफओबी बनाने का कॉन्ट्रैक्ट बालाजी मीडिया सॉल्यूशंस को दिया। फर्म द्वारा पहला एफओबी एक मूर्ति चौक के पास बन रहा है और पूर्ण होने की स्थिति तक पहुंचा गया है। दूसरे एफओबी के लिए प्राधिकरण के वर्क सर्किल-7 द्वारा बीते 28 नवंबर 2023 को स्थान चिन्हित किया गया। बाद में पता लगा कि यह क्षेत्र वर्क सर्किल-3 के अन्तर्गत है। जिसके बाद अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण में उसी स्थान को चिन्हित किया।  अफसरों ने दिया काम को रुकवाने का आदेश
अफसरों ने बताया कि बीते 5 फरवरी 2024 को फर्म द्वारा नक्शे की प्रति जमा करते हुए स्वीकृति मांगी गई। उसके बाद 7 फरवरी को विभाग द्वारा आईआईटी दिल्ली से सत्यापन समेत नक्शों की मांग की गई। जो लगभग 5 लाख रुपये की फीस देकर प्रमाणित नक्शे प्राधिकरण में जमा करा दिए गए। उसके बाद अचानक 14 फरवरी को विभाग द्वारा काम रुकवाने के मौखिक आदेश दिए गए हैं। 

लोकेशन पर भ्रम के शिकार हुए
आपको बता दें कि एफओबी की लोकेशन निविदा और विभाग के द्वारा नियमानुसार चिन्हित किए जाने पर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि तीसरा एफओबी हाईटेंशन तारों की वजह से बंधित है, जिसका निर्माण निराला टाउनशिप के आसपास होना है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो पाया। यह एफओबी यथार्थ अस्पताल के निकट बनेगा, लेकिन लोकेशन पर बनने के भ्रम के शिकार हो गए हैं।

इन तीन स्थानों पर बनेंगे एफओबी
एक मूर्ति गोल चक्कर के पास 
निराला स्टेट टाउनशिप के पास 
यथार्थ हॉस्पिटल के पास

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.