नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tricity Today | नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिसरख पुलिस ने सोमवार को हनुमान मंदिर के पास से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले एक नाबालिग से एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। 

सोमवार को सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हनुमान मंदिर के पास फरार होने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बोबी पुत्र सन्तोष निवासी गांव बराल थाना गुलावटी जिला बुलन्दशहर का रहने वाला है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.