फ्लैट की बालकनी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा, दहशत में परिवार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : फ्लैट की बालकनी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा, दहशत में परिवार

फ्लैट की बालकनी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा, दहशत में परिवार

Tricity Today | फ्लैट की बालकनी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन छत गिरने और प्लास्टर टूटने के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी में फोर्थ एवेन्यू से आया है। जहां पर एक बालकनी से छत का मोटा टुकड़ा नीचे गिरा है। जिस व्यक्ति की बालकनी में छत का टुकड़ा गिरा है, उसने बालकनी में जाल लगवा रखा था। अगर जाल लगा नहीं होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार दहशत में है। शिकायत सोसायटी के मेंटिनेंस डिपार्टमेंट से की गई है।

सुमित मिश्रा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गौर सिटी के फोर्थ एवेन्यू में रहते हैं। वह कुछ दिनों पहले अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। जब वापस आकर देखा तो उनकी बालकनी से लगे हुए जाल में छत का मोटा टुकड़ा गिरा हुआ था। इसकी शिकायत सोसाइटी के मेंटेनेंस इंचार्ज से कर दी गई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

जाल नहीं होता तो बड़ी जनहानि होती
सुमित मिश्रा का कहना है कि उन्होंने अपने फ्लैट की बालकनी के बाहर पेड़-पौधे और पक्षियों के लिए जाल बनवाया हुआ है। बालकनी के ऊपर वाली छत से प्लास्टर का मोटा टुकड़ा जाल में गिर गया है। उनका कहना है कि अगर कोई पक्षी जाल पर बैठा होता तो वह उसके नीचे दबकर मर जाता और अगर उन्होंने जाल नहीं लगवाया होता तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

लापरवाही का कोई पहला मामला नहीं
उन्होंने बताया कि यहां निर्माण में बड़ी लापरवाही की गई है। कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बिल्डर की लापरवाही देखी गई है। उनके फ्लैट में ही कुछ दिनों पहले लीकेज की समस्या थी। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट से उन्होंने इस बात की शिकायत की तो उन्हें आश्वासन मिला कि यह समस्या जल्दी ठीक कर दी जाएगी। लेकिन काफी हफ्तों बीत जाने के बावजूद भी उनके फ्लैट में लीकेज की समस्या को दूर नहीं किया गया। अब उन्होंने लीकेज की समस्या को खुद ही ठीक करवाया है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.