हनुमान जयंती पर शुरू होगा 11 दिन तक महायज्ञ, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

भगवा रंग में डूबेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट : हनुमान जयंती पर शुरू होगा 11 दिन तक महायज्ञ, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

हनुमान जयंती पर शुरू होगा 11 दिन तक महायज्ञ, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

Tricity Today | महायज्ञ की तैयारी

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आस्था और भक्ति का रंग दिखाई देगा। यहां 22 अप्रैल से 11 दिवसीय "हनुमान श्री राम चरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ" का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में शहरवासिओं को निमंत्रण भेजा गया है। यज्ञाचार्य हरिओम शर्मा ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देना है।

कलश शोभा यात्रा
श्री राम चरित मानस सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य और दिव्य अनुष्ठान की शुरुआत ऐससिटी पुलिस चौकी के पीछे स्थित यज्ञ मंडप से होगी। पहले दिन यज्ञाचार्य और कथाचार्य की अगुवाई में दिव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी और मूर्ति स्थापना के साथ विस्तृत पूजन-अर्चना होगी।

सुबह 6 से 9 बजे तक यज्ञ मंडप
23 अप्रैल से लेकर 1 मई तक प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक यज्ञ मंडप में पूजन और हवन होगा। इसके बाद 108 ब्राह्मणों द्वारा दिनभर रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा। शाम 6 से रात 10 बजे तक कथावाचकों द्वारा प्रवचन होंगे। इस दौरान शिवविवाह, रामप्रकटोत्सव, विवाहोत्सव और राजतिलक की झांकियां भी निकाली जाएंगी। 2 मई को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा और भंडारे के साथ होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.