सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने खोला मोर्चा, आरके अरोड़ा से मांगा इंसाफ

Greater Noida West : सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने खोला मोर्चा, आरके अरोड़ा से मांगा इंसाफ

सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने खोला मोर्चा, आरके अरोड़ा से मांगा इंसाफ

Tricity Today | सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने खोला मोर्चा

Greater Noida West : हर रविवार की तरह इस बार भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने प्रदर्शन किया। वैसे तो जिले में धारा 144 लागू है, लेकिन उसके बावजूद भी सुपरटेक से प्रभावित घर खरीदारों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया है। इसमें करीब 100 से भी ज्यादा निवासी शामिल हुए। निवासियों का कहना है कि काफी साल बीत गए हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने सुपरटेक मैनेजमेंट और मालिक आरके अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

क्या हैं मुख्य समस्याएं
  1. इलेक्ट्रिकल इंफ्रा जल्द से जल्द कम्प्लीट हो। 
  2. सारे क्लब कम्प्लीट स्विमिंग पूल के साथ हो।
  3. सोसायटी की दूसरी STP का काम जल्द पूरा हो।
  4. पूरी सोसायटी के बेसमेन्ट पार्किंग का कार्य पूर्ण हो।
  5. पूरी सोसायटी के एक्सपेंशन जोइन्टर का काम पूर्ण हो।
  6. ओपन से कवर्ड पार्किंग का चार्ज नुनतम होना चाहिए, जैसे पहले था।
  7. बिजली का KV चार्ज NPCL के बराबर हो।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों की तरफ कोई ध्यान देने वाला नहीं
आपको बता दें कि केवल सुपरटेक ही नहीं बल्कि अजनारा और पंचशील समेत काफी बिल्डर के खिलाफ निवासी सड़क पर उतर आए हैं। हर रविवार को अपनी मांगों को लेकर लोग सड़कों पर खड़े होते हैं, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि कोई इनकी तरफ ध्यान देने वाला नहीं है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में इन्हीं लोगों से जनप्रतिनिधियों से वादा किया गया था कि सबसे पहले घर खरीदारों की समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन अब इन बातों को एक साल से अधिक हो गया है। फिर भी कोई ध्यान देने वाला नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.