ट्रक चालक ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, महिला की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट BREAKING : ट्रक चालक ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, महिला की मौत

ट्रक चालक ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, महिला की मौत

Tricity Today | ट्रक चालक ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ईटेढ़ा गोल चक्कर के पास मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपति को ट्रक चालक ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। जिसको नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार पति-पत्नी ईटेढ़ा गोल चक्कर से शाहबेरी की तरफ जा रहे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दम्पति को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिए है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय मिथिलेश के रूप में हुई है। मिथिलेश अपने पति कमलेश के साथ जा रही थी। कमलेश टेलर का काम करता है। दम्पति मूलरूप से कानपुर के रहने वाला हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.