ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगा भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

Traffic Alert : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगा भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगा भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगा भीषण जाम

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर इस समय भीषण जाम लगा हुआ है। हालत यह हो गई है कि एक मूर्ति गोल चक्कर से लेकर चार मूर्ति तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। वाहन रेंग-रेंग के चल रहे हैं। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद है, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से जाम की स्थिति लगातार बरकरार है। 

शनिवार और रविवार को अधिकतर होता है ऐसा हाल
दरअसल, शनिवार और रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा होता है। शनिवार व रविवार को लोग शॉपिंग करने के लिए घर से निकलते हैं। एक साथ वाहनों की संख्या काफी ज्यादा सड़कों पर आ जाती है, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग जाता है।

निवासियों ने कहा- अब तो आदत सी हो गई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों का कहना है कि अधिकतर सुबह और शाम ऐसी हालत देखने को मिलती है। इसकी शिकायत काफी बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल पाता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता का कहना है कि अब जाम से जूझना आदत सी हो गई है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाम के समय ट्रैफिक जाम होना एक आम समस्या बन गया है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.