गैलेक्सी वेगा एओए के अध्यक्ष बने हेमचंद्र, ये हैं बाकी पदाधिकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गैलेक्सी वेगा एओए के अध्यक्ष बने हेमचंद्र, ये हैं बाकी पदाधिकारी

गैलेक्सी वेगा एओए के अध्यक्ष बने हेमचंद्र, ये हैं बाकी पदाधिकारी

Tricity Today | गैलेक्सी वेगा एओए के अध्यक्ष बने हेमचंद्र

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में रविवार को पहली बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ है। जिसमें 426 निवासियों ने मतदान किया है। गैलेक्सी वेगा एसोसिएशन के चुनाव में हेम चंद्र तिवारी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

एसोसिएशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमचंद तिवारी ने बताया कि उनका लक्ष्य सोसाइटी को एक श्रेष्ठरूप में स्थापित करना है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मिलकर सोसाइटी को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। जिससे उनकी सोसाइटी पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सर्वोत्तम सोसायटी के रूप में विकसित हो। उन्होंने वायदा किया है कि वह पूर्ण सेवा और समर्पण के भाव से सोसाइटी के कार्य में अपना योगदान दूंगा।

एसोसिएशन सचिव गगन रुसिया ने कहा कि सोसाइटी के विकास के लिए सचिव के तौर पर उनकी भूमिका अध्यक्ष और सोसाइटी के निवासियों के बीच में संतुलन स्थापित करना है। सोसाइटी में लंबित कार्यों को पूर्ण कराने हेतु अग्रसर रहना होगा। इस दौरान सोसायटी के लोगों द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई और यह आशा जताई गई कि सोसाइटी के विकास के लिए सभी समर्पित होंगे एवं निष्ठा के साथ काम करेंगे।
  1. अध्यक्ष - हेमचंद तिवारी
  2. सचिव - गगन रुसिया 
  3. कोषाध्यक्ष - हरेंद्र शर्मा
  4. सदस्य - कुणाल केसरी 
  5. सदस्य - अशोक छौकर 
  6. सदस्य - अमित दीक्षित 
  7. सदस्य - अमित पांडे 
  8. सदस्य - अलंकार सक्सेना
  9. सदस्य - चंदन मक्कर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.