'हम' वेलफेयर ग्रुप अच्छी पहल, 100 लोगों को कंबल बांटने का लिया संकल्प

Greater Noida West : 'हम' वेलफेयर ग्रुप अच्छी पहल, 100 लोगों को कंबल बांटने का लिया संकल्प

'हम' वेलफेयर ग्रुप अच्छी पहल, 100 लोगों को कंबल बांटने का लिया संकल्प

Tricity Today | 'हम' वेलफेयर ग्रुप अच्छी पहल

Greater Noida West : महागुन मायवुड्स सोसायटी के 'HUM' वेलफेयर ग्रुप की तरफ से इस नववर्ष पर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक अच्छी पहल की गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 100 लोगों को कंबल बांटे जाएंगे। जिसमें से 58 कंबल बांट दिए गए और 43 कंबल अभी बांटे जाएंगे। 

आगे भी करेंगे ऐसी मदद
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि सभी लोगों को आगे बढ़कर यह कदम उठाना चाहिए। ठंड के मौसम में काफी लोग ऐसे होते हैं, जो सड़क पर सोने के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे लोगों की हमें मदद करनी चाहिए। संस्था के लोगों ने आगे कहा कि आगे भी इस तरीके का अभियान चलाते रहेंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 8 रैन बसेरा
आपको बता दें कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गरीब-बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 8 जगहों पर रैन बसेरा बनाए गए हैं। प्राधिकरण ने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे नजदीक के रैन बसेरा में जरूर पहुंचा दें। इसके लिए प्राधिकरण ने 9205691314, 7985704514, 7355969201, 8700401022 और 9205691084 मोबाइल नंबर जारी किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.