राजा दूधिया बना हैवान, घर में घुसकर महिला से की शारीरिक संबंध की मांग, विरोध करने पर...

Greater Noida West : राजा दूधिया बना हैवान, घर में घुसकर महिला से की शारीरिक संबंध की मांग, विरोध करने पर...

राजा दूधिया बना हैवान, घर में घुसकर महिला से की शारीरिक संबंध की मांग, विरोध करने पर...

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : फ्यूज़न होम्स हाउसिंग सोसाइटी में रहनी वाली एक महिला के साथ दूधिया ने अश्लील हरकतें की। पहले दूधिया ने घर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की, लेकिन जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी हैवानियत को उतर आया। उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने इस मामले में बिसरख कोतवाली में आरोपी दूधिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

क्या है पूरा मामला
बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि एक 30 वर्षीय महिला फ्यूज़न होम्स हाउसिंग सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बीते 13 जनवरी 2023 की देर रात 9:40 बजे राजीव उर्फ राजा नामक दूधिया उनके घर में आया। राजा जबरदस्ती उनके घर में घुस कर बैठ गया। पीड़िता का आरोप है कि राजा ने उसके साथ डबल मीनिंग में बातचीत की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन जब इस पर पीड़िता ने मना कर दिया तो उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी पीड़िता को धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने कहा- सोसाइटी में महिला सुरक्षित नहीं
पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया कि इससे उसके सम्मान का हनन हुआ है। पीड़िता का कहना है कि फ्यूजन होम्स हाउसिंग सोसाइटी में महिला सुरक्षित नहीं है। आगे चलकर कोई बड़ी वारदात भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस ने कहा- आरोपी जल्दी जेल जाएगा
वहीं, दूसरी ओर इस मामले में थाना प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मारुति राजीव उर्फ राजा ग्रेटर नोएडा के महावड गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए 2 टीमों का गठन किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.