शहर के नामी बिल्डर का दफ्तर सील, जिला प्रशासन की चेतावनी- नहीं दिए 15 करोड़ रुपए को सम्पति होगी कुर्क

Greater Noida West : शहर के नामी बिल्डर का दफ्तर सील, जिला प्रशासन की चेतावनी- नहीं दिए 15 करोड़ रुपए को सम्पति होगी कुर्क

शहर के नामी बिल्डर का दफ्तर सील, जिला प्रशासन की चेतावनी- नहीं दिए 15 करोड़ रुपए को सम्पति होगी कुर्क

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : बकाया पैसा नहीं देने पर यूपी रेरा के आदेश पर जिला प्रशासन ने शहर के नामी बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ला रेजीडेंसिया का दफ्तर सील किया गया है। ला रेजीडेंसिया बिल्डर पर 15 करोड़ रुपए बकाया है। काफी बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी बिल्डर पैसे नहीं दे रहा था। जिसके बाद यूपी रेरा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

बिल्डर पर 15 करोड़ रुपए बकाया
दादरी तहसील के एसडीएम आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी रेरा के आदेश का पालन नहीं करने वाले बिल्डर के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ला रेजीडेंसिया प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर के ऊपर जिला प्रशासन का 15 करोड़ रुपए बकाया है। आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इसको लेकर काफी बार बिल्डर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी बिल्डर ने बकाया पैसा जमा नहीं किया। जिसके बाद अब यूपी रेरा के आदेश पर बिल्डर के दफ्तर को सील किया गया है। 

अब चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा
जिला प्रशासन ने बिल्डर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उसने बकाया पैसा जमा नहीं किया तो उसकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी काफी बिल्डरों के खिलाफ यूपी रेरा के आदेश पर जिला प्रशासन का चाबुक चल चुका है। 2 दिन पहले ही शहर के नामी बिल्डर केलटेक के दफ्तर को सील किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.