ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिनदहाड़े लूट, वीडियो में कैद हुए बदमाश

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिनदहाड़े लूट, वीडियो में कैद हुए बदमाश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिनदहाड़े लूट, वीडियो में कैद हुए बदमाश

Tricity Today | वीडियो में कैद हुए बदमाश

Greater Noida West : बिसरख थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का वीडियो एक सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज  किया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

कब और कैसे दिया वारदात को अंजाम
यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी के सामने की है। अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की दोपहर करीब 3:38 बजे हिमांशु त्यागी को निशाना बनाया। बदमाशों ने पीड़ित से सोने की चेन लूट ली। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को कॉल करके सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.