कर्मचारियों की हड़ताल से सभी सुविधा ठप, सैकड़ों निवासी परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महागुण बिल्डर पर शोषण का आरोप : कर्मचारियों की हड़ताल से सभी सुविधा ठप, सैकड़ों निवासी परेशान

कर्मचारियों की हड़ताल से सभी सुविधा ठप, सैकड़ों निवासी परेशान

Tricity Today | कर्मचारियों की हड़ताल

Greater Noida West : सेक्टर-16C की महागुण माइवुड्स सोसाइटी में पिछले 5 दिनों से क्लब हाउस के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल कर रखी है। जिसके चलते क्लब हाउस की जिम और अन्य सभी सुविधाएं बाधित हो गई हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से वेतन नहीं दिया गया है और बिल्डर उन्हें बार-बार झूठे आश्वासन दे रहे हैं। हालांकि, सोसाइटी के निवासियों से एडवांस में प्रीपेड मीटर के जरिए सभी सुविधाओं का शुल्क लिया जा चुका है।

निवासियों में फूटा गुस्सा
यह कहते हुए सोसाइटी की मेंटिनेंस एजेंसी सीबीआरई ने गुरुवार को अपने कार्यालय को बंद कर दिया कि उन्हें बिल्डर से बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। मेंटिनेंस एजेंसी की हड़ताल के चलते निवासियों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन और अन्य सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। जिससे निवासियों में असमंजस और निराशा का माहौल है।

त्योहारी सीजन संकट में
धार्मिक त्योहारी सीजन में इस हड़ताल ने निवासियों के लिए कठिनाइयां खड़ी कर दी हैं। गरीब कर्मचारियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति भी संकट में आ गई है। निवासियों ने प्रशासन, अथॉरिटी और पुलिस तक अपनी शिकायतें दर्ज करवाई हैं। साथ ही हर महीने होने वाली इन हड़तालों के खिलाफ लिखित और मौखिक शिकायतें दी हैं, लेकिन अभी तक बिल्डर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.