भाजपा महिला मोर्चा ने ग्रामीण महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

मोदी के 8 साल : भाजपा महिला मोर्चा ने ग्रामीण महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

भाजपा महिला मोर्चा ने ग्रामीण महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ग्राम हैबतपुर में भाजपा बिसरख मंडल महिला मोर्चा के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह और बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया उपस्थित रहे। बिसरख मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता तिवारी की अध्यक्षता में महिला आंगनबाड़ी आशा और स्वास्थ्यकर्मियों व ग्रामीण महिलाओं को पुष्टाहार, सेनेटरी पैड और विटामिन की दवाइयों का वितरण किए गए।

मुख्यातिथि पूनम सिंह और रवि भदौरिया ने मोदी सरकार के आठ वर्षों में विशेषकर महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की बहनों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से जिला कोषाध्यक्ष साधना सिसोदिया, ज्योत्स्ना सिंह, दीपाली थत्ते, किशा श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, शोभा देवी, कन्हैया गुप्ता, वैभव राजपूत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.