ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, 27वीं मंजिल से गिरकर लड़के की मौत

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, 27वीं मंजिल से गिरकर लड़के की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, 27वीं मंजिल से गिरकर लड़के की मौत

Tricity today | Symbolic Image

Greater Noida West : मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही बड़ा हादसा हुआ है। एक 17 साल का लड़का 24वीं मंजिल से नीचे गिर गया। इस घटना में नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर लड़के के परिजन भी मौजूद हैं।

सुबह 6:30 बजे की घटना
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। गौर सौंदर्यम हाउसिंग सोसाइटी के सुपरवाइजर ने पुलिस को बताया कि उनकी सोसाइटी में 24वीं मंजिल से एक लड़का नीचे गिर गया। इस घटना में लड़के की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने बताया सुसाइड
पुलिस को मौके पर जाकर पता चला कि मृतक का नाम प्रणव है। जिसकी उम्र करीब 17 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि मौके पर परिणाम के लड़के मौजूद हैं। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर इस घटना के बाद लड़के के घर में मातम छा गया है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.