ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते अपराध समेत 19 मांगों पर बैठक, प्राधिकरण और पुलिस...

शहर का मुद्दा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते अपराध समेत 19 मांगों पर बैठक, प्राधिकरण और पुलिस...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते अपराध समेत 19 मांगों पर बैठक, प्राधिकरण और पुलिस...

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते अपराध समेत 19 मांगों पर बैठक

Greater Noida West : जिले की जनता ने रविवार को एक बैठक की। इस बैठक का आयोजन नेफोवा के साथ किया गया। जिसमें सेक्टर वासियों ने पुलिस की लापरवाही को घेरते हुए 19 मुद्दों पर बातचीत की है। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ते अपराध का भी मुद्दा उठाया गया। इस बैठक में नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि मिलकर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक में प्राधिकरण को घेरा गया। साथ में 11वें पॉइंट में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठा। 

इन मांगों और मुद्दों पर हुई बैठक
  1. सेक्टर में एक भी पार्क नहीं है। 
  2. सर्विस सड़क पर लाइट नहीं है। 
  3. आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों की काफी समस्या है। 
  4. एटीएस गोल चक्कर पर स्पीड ब्रेकर्स ना होने के कारण एक्सीडेंट होते है।
  5. 130 मीटर सड़क पर फुटओवर ब्रिज की कमी है। 
  6. एटीएस सर्विस रोड पर एंट्री और एग्जिट की कमी है।
  7. एटीएस के पास खुले नाले की समस्या है। 
  8. मच्छरों के नियंत्रण के लिए फोगिंग न होने से बढ़ती बिमारी। 
  9. टूटी हुई सीवर लाइन के किनारों से उत्पन्न समस्या। 
  10. एटीएस पेट्रोल पंप के पास यातायात जाम की समस्या। 
  11. एटीएस के निकट बढ़ते अपराध की समस्या, जैसे चेन लूट की घटनाएं।
  12. एटीएस गोल चक्कर पर सीसीटीवी की कमी। 
  13. एटीएस के पास पेट पार्क की कमी। 
  14. सोसायटीयों के पास बस स्टॉप की कमी। 
  15. यातायात मॉनिटरिंग के लिए कैमरा। 
  16. साप्ताहिक बाजार के बाद गंदगी की समस्या। 
  17. सर्विस लेन पर स्पीड ब्रेकर की कमी। 
  18. महागुन मंत्रा गेट के निकट सड़क ब्लॉक होने से उत्पन्न समस्या। 
  19. एटीएस के निकट सीएनजी पंप पर स्कुल बसों की लंबी कतार से उत्पन्न समस्या।

मौके पर कौन-कौन मौजूद रहे
इस मौके पर संदीप कुमार, गणेश उपाध्याय, राजपाल, रविंदर सिंह, गौरांग गुप्ता, गौरव चौहान, विकास कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप सोनकर, वैभव सक्सैना, विकास सिन्हा, संजय सिंह, मुकेश चौधरी, चंद्रभान सिंह, सुनील कुमार सैनी, दया सूयाल, धीरेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, सुनील यादव और विपिन प्रताप सिंह आदि निवासियों ने हिस्सा लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.