ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुंदरता फेसबुक पर लाइव दिखा रही थी लिसिप्रिया कंगूजम, मोबाइल उड़ा ले गए बदमाश, Video

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुंदरता फेसबुक पर लाइव दिखा रही थी लिसिप्रिया कंगूजम, मोबाइल उड़ा ले गए बदमाश, Video

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुंदरता फेसबुक पर लाइव दिखा रही थी लिसिप्रिया कंगूजम, मोबाइल उड़ा ले गए बदमाश, Video

Tricity Today | लिसिप्रिया कंगूजम

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लाइव के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने सेलिब्रिटी लिसिप्रिया कंगुजम को अपना निशाना बनाया है। रविवार को लिसिप्रिया कंगूजम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित निराला एक्सपायर हाउसिंग सोसाइटी के सामने फेसबुक पर लाइव कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।  क्या है पूरा मामला
यह अपने आप में एक बहुत बड़ी घटना है। एक तरफ पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कुछ दिन पहले ही नोएडा पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गैंग के एक व्यक्ति को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान मोबाइल लूटने वाले बदमाश के पैर में गोली लगी थी। उसके बावजूद भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इतनी बड़ी घटना हुई है, वह भी एक सेलिब्रिटी के साथ। यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा सवाल है।

ट्विटर पर मांगी मदद 
लिसिप्रिया कंगूजम ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा, "यह बहुत जरूरी है। जब मैं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बेलाना स्ट्रीट मार्केट निराला एक्स पार्क के सामने फेसबुक पर लाइव कर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो चोरों ने में मोबाइल छीन लिया। कृपया मेरी मदद करें।" इसमें उन्होंने नोएडा पुलिस को टैग किया है।

कौन हैं लिसीप्रिया कंगुजम
लिसीप्रिया कंगुजम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उनका जन्म 2 अक्टूबर 2011 को हुआ था। वह भारत की दस वर्षीय बाल पर्यावरणविद् कार्यकर्ता हैं और दा चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक हैं। वह छह साल की उम्र से ही जलवायु परिवर्तन से लड़कर पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और पोषण करने के अपने उद्देश्य की हिमायत कर रही हैं। बता दें कि लिसीप्रिया विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की जलवायु कार्यकर्ताओं में से एक हैं। उन्होंने मैड्रिड (स्पेन) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन 2019 (COP25) को संबोधित करते हुए दुनिया के नेताओं को अपने भविष्य को बचाने के लिए तत्काल जलवायु कार्रवाई करने का आह्वान किया था। लिसीप्रिया कंगुजम दा चाइल्ड मूवमेंट संस्थापक, बाल पर्यावरणविद् और जलवायु कार्यकर्ता हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.