प्राइमरी स्कूल के बच्चों को यौन शोषण के प्रति किया जागरूक 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिशन शक्ति अभियान : प्राइमरी स्कूल के बच्चों को यौन शोषण के प्रति किया जागरूक 

प्राइमरी स्कूल के बच्चों को यौन शोषण के प्रति किया जागरूक 

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Greater Noida West : स्कूलों में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल एसएचओ लक्ष्यवेंदर सिंह, एसआई भारती चौधरी ने कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। बच्चों को बताया कि किसी मुसीबत के समय अपने आपको कैसे सुरक्षित रखना है और अनजान जगह पर सबसे पहले मुसीबत के समय पुलिस से मदद लेनी है।

बच्चों को दी अपनी सुरक्षा करने की जानकारी
ईएमसीटी टीम से गरिमा श्रीवास्तव ने बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बताया, ताकि किसी बच्चे का बचपन ख़राब ना हो। बाल यौन हिंसा व बाल यौन शोषण के बारे में भी जानकारी दी गई। ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि बचपन हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सुखद समय होता है। लेकिन, इसे सुरक्षित बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श एक बच्चे के जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे को अपने माता पिता को सबसे पहले बताना चाहिए।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में शालिनी चक्रवर्ती सहायक अध्यापिका सरोज कुमारी, अकील अहमद, शिक्षा मित्र एसएम करण सिंह, पिंकी एसएम एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.