बोर्ड एग्जाम के बीच 12वीं की लड़की से रेप, आवारा उस्मान ने दिया वारदात को अंजाम

Greater Noida West : बोर्ड एग्जाम के बीच 12वीं की लड़की से रेप, आवारा उस्मान ने दिया वारदात को अंजाम

बोर्ड एग्जाम के बीच 12वीं की लड़की से रेप, आवारा उस्मान ने दिया वारदात को अंजाम

Google Photo | Symbolic Photo

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित शाहबेरी में रहने वाली एक लड़की के साथ मुस्लिम युवक ने रेप की वारदात का अंजाम दिया। पीड़िता के बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। वह 12वीं क्लास की छात्रा है। आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर वारदात को अंजाम दिया और जब इसका विरोध किया गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बिसरख कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के बाद पीड़िता बुरी तरीके से सहमी हुई है और सदमे में चली गई है।

कब की घटना
जानकारी के मुताबिक एक परिवार शाहबेरी में रहता है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीते 29 फरवरी 2024 को कोचिंग के लिए जा रही थी। रास्ते में उसको उस्मान नाम का मुस्लिम युवक मिल गया। उस्मान उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ एक फ्लैट में ले गया। वहां पर लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

लड़की होश में आई तो...
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने वारदात का अंजाम देने से पहले उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया था। जब वह होश में आई तो आरोपी उसके साथ हैवानियत कर रहा था। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अब पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.