नवरत्न और बीएस फाउंडेशन ने 150 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े, हजारों लोगों तक मदद पहुंचाने का संकल्प

Greater Noida West : नवरत्न और बीएस फाउंडेशन ने 150 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े, हजारों लोगों तक मदद पहुंचाने का संकल्प

नवरत्न और बीएस फाउंडेशन ने 150 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े, हजारों लोगों तक मदद पहुंचाने का संकल्प

Tricity Today | नवरत्न और बीएस फाउंडेशन ने 150 बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

Greater Noida West : नवरत्न फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष "शीत कवच अभियान" चलाया जाता है। इस अभियान के तहत जरूरतमंद और गरीब बच्चों को गर्म कपड़े बांटे जाते हैं। इसी अभियान के चलते नवरत्न फाउंडेशन ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 में शीत कवच अभियान चलाया। जिसमें करीब 120 बच्चों को गर्म कपड़े बांटे गए। इसमें नवरत्न फाउंडेशन के साथ बीएस फाउंडेशन ने भी यह शानदार कार्य और सहयोग दिया।

2 हजार से ज्यादा बच्चों तक पहुंचेगी मदद
नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी शीत कवच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 120 बच्चों को गर्म कपड़े बांटे गए। अशोक श्रीवास्तव में बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उनको उम्मीद है कि इस बार ठंड के मौसम में 2000 से ज्यादा बच्चों को गर्म कपड़े बांटे जाएंगे।

आगे भी चलता रहेगा यह अभियान
बीएस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संगीत प्रसिद्ध गुरु डॉ.बबीता शर्मा ने बताया कि इन बच्चों के साथ मिलकर एक सुकून मिलता है। हम इस सुकून को हमेशा हासिल करते रहेंगे और जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाते रहेंगे। इस देश में हर नागरिक को अधिकार है कि वह आगे बढ़े। हम चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति या बच्चा गरीब होने की वजह से पीछे ना रहे। इसी संकल्प के साथ हम कार्य करते हैं। दोनों फाउंडेशन ने मिलकर गर्म कपड़े के अलावा बच्चों को चॉकलेट दी। इस मौके पर रीता विद्या मंदिर के संचालक ब्रह्मपाल सिंह, नवरत्न फाउंडेशन की संयुक्त सचिव अंशुमाली सिंह और अजय मिश्रा समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.