छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर नवरात्रा सेवक दल ने चलाया हेल्पिंग ड्राइव अभियान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर नवरात्रा सेवक दल ने चलाया हेल्पिंग ड्राइव अभियान

छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस पर नवरात्रा सेवक दल ने चलाया हेल्पिंग ड्राइव अभियान

Tricity Today | नवरात्रा सेवक दल ने चलाया हेल्पिंग ड्राइव अभियान

Greater Noida West : नवरात्रा सेवक दल (NSD) द्वारा शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर हेल्पिंग ड्राइव चलाया गया। जिसमें जरूरतमंद लोगों को जरूरत की चीजें दी गई। जरूरतमंदों के लिए चलाई गई "हेल्पलाइन हेल्पिंग 4 जरूरतमंद" के द्वारा इन्होंने अलग-अलग जगहों पर लोगों को दवा, राशन, कपड़े, मास्क और सैनिटाइजर आदि देकर लोगों को राहत प्रदान की। 

पिछले 5 से अधिक सालों से कर रहे सेवा
इनकी पूरी टीम के सहयोग से और बहुत सारे सामाजिक संगठन के साथ होने से इस मुहिम को और बल मिला। जिससे वजह से ये इस मुहिम को अच्छी तरीके से संपन्न कर पाए। जिसके लिए इन्होंने सभी लोगों का साथ और सहयोग देने के लिए ह्रदय से आभार और धन्यवाद कहा। नवरात्र सेवक दल पिछले 5 से अधिक सालों से निरंतर समाज सेवा में लगा हुआ है। निरंतर असहाय लोगों की सहायता के लिए निरंतर मुहिम चला रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.