नवरात्रा सेवक दल ने लगाए 4 हजार से ज्यादा पौधे, संस्था ने पर्यावरण लवर ने की यह अपील

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : नवरात्रा सेवक दल ने लगाए 4 हजार से ज्यादा पौधे, संस्था ने पर्यावरण लवर ने की यह अपील

नवरात्रा सेवक दल ने लगाए 4 हजार से ज्यादा पौधे, संस्था ने पर्यावरण लवर ने की यह अपील

Tricity Today | संस्था ने पौधे लगाए

Greater Noida West : नवरात्रा सेवक दल द्वारा बनाए "पर्यावरण प्रहरी" निरंतर पेड़ों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। पिछले 5 सालों में संस्था द्वारा पर्यावरण में खुशहाली के लिए 4 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए गए है। निरंतर उन पेड़ों की रखवाली नवरात्र सेवक दल के कार्यकर्ताओं और उनके लिए बनाए गए माली उनकी देखभाल कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज पेड़ों की मजबूती दिखाई दे रही है। हवा से पर्यावरण को तो शुद्ध करेंगे, इसके अलावा परिसर में आनंद का वातावरण, जिसमें सभी लोग शुद्ध और साफ हवा ले सकेंगे।

नवरात्रा सेवक दल ने लोगों से की यह अपील
नवरात्रा सेवक दल द्वारा चलाई गई यह मुहिम बढ़ चुकी है। संस्था ने सभी पर्यावरण प्रेमी प्रेमियों का आवाहन किया है कि पर्यावरण को मजबूती देने में नवरात्रा सेवक दल के साथ जुड़े और अधिक से अधिक पेड़ लगाने में और पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट को हरा-भरा बनाने में संकल्प लें। इसी के साथ पर्यावरण रूपी स्वच्छ पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ और पेड़ को गोद लेने की मुहिम एक बड़े स्वरूप को आकार दे। जिसमें इतनी ऑक्सीजन हो कि सभी लोग स्वस्थ रहें, क्योंकि ऑक्सीजन जितनी ज्यादा होगी बीमारी उतनी कम होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.