ऐस सिटी में नई कार्यकारिणी का गठन, नितिन शर्मा बने अध्यक्ष, देखिए पूरी लिस्ट

Greater Noida West : ऐस सिटी में नई कार्यकारिणी का गठन, नितिन शर्मा बने अध्यक्ष, देखिए पूरी लिस्ट

ऐस सिटी में नई कार्यकारिणी का गठन, नितिन शर्मा बने अध्यक्ष, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | ऐस सिटी सोसायटी

Greater Noida West : शहर की नामी हाउसिंग सोसायटी ऐस सिटी में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। कुछ दिनों पहले चुनाव हुआ था। जिसमें तत्कालीन एओए कार्यकारिणी को निवासियों ने नकार दिया और नए लोगों को मौका दिया। अबकी बार नितिन कुमार शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सौरभ कुमार को सचिव बनाया गया है। पूरी कार्यकरिणी में 2 महिलाओं को भी जिम्मेदारियां दी गई है। 

इनको भी मिली जिम्मेदारियां
समिति की नई अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन में कुंदन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा वरुण मल्हन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। कार्यकारिणी में रूबी कुमारी को ज्वाइंट सेक्रेटरी और नर्मदा कुमारी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पवन कुमार गौतम, अमिताब  साहू, हरेंद्र सिंह बिष्ट और हरीश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

फिलहाल इन मुद्दों पर काम करेगी नई  एओए कार्यकारिणी
समिति की नई ओनर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी का कहना है कि वह मूलभूत सुविधाओं पर काम करेंगे। सोसाइटी में तमाम समस्याएं हैं, सभी का निस्तारण जल्द किया जाएगा। इसके अलावा लोगों से बातचीत भी की जाएगी। जिन मुद्दों पर अभी तक विचार नहीं किया गया, उनका भी समाधान प्राथमिकता के साथ करने का प्रयास किया जाएगा। सोसाइटी में बिजली, पानी और अन्य तमाम सुविधाओं पर काम करते हुए बेहतर बनाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.