करवा चौथ पर पहले संबंध बनाने के लिए बीवी के उतारे कपड़े, फिर गंगाजल की तरह तेजाब से नहलाया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे हैवान पति : करवा चौथ पर पहले संबंध बनाने के लिए बीवी के उतारे कपड़े, फिर गंगाजल की तरह तेजाब से नहलाया

करवा चौथ पर पहले संबंध बनाने के लिए बीवी के उतारे कपड़े, फिर गंगाजल की तरह तेजाब से नहलाया

Google Photo | पहले और अब का फोटो

Greater Noida West : आज हम आपको उस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने अपने प्यार के लिए परिवार को अलग कर दिया। लेकिन महिला को नहीं पता था कि जिस प्यार के लिए वह अपने परिवार से लड़ रही है, वही उसकी मौत का कारण बन सकता है। प्रेमी के पीछे एक हैवान छुपा हुआ है। उस हैवान के बारे में शादी के 3 साल बाद पता चला। जिस दिन पता चला, उस दिन करवा चौथ था। सुहागिन महिला अपने प्रेमी के रूप में पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही थी। प्रेमी के रूप में हैवान पति ने ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया, शायद ही कोई कल्पना कर सकता है। फिलहाल वह महिला दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। इस मामले में महिला के भाई ने अपने जीजा की हैवानियत को बताया। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार करके आरोपी को जेल भेज दिया है। लेकिन जब कहानी आपको पता चलेगी तो यह पूरी निर्भया कांड की तरह लगेगी। बस फर्क इतना है कि निर्भया कांड को अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया था और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस निर्भया कांड को उसके पति ने अंजाम दिया है।

परिजनों के खिलाफ जाकर की थी शादी
उत्तर प्रदेश में स्थित बुलंदशहर के रहने वाले विवेक कुमार की शादी वर्ष 2020 में खुशी (बदला हुआ नाम) के साथ हुई। विवेक और खुशी एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन खुशी के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। खुशी के घर वाले विवेक से अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते थे। जिसकी वजह से खुशी ने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी विवेक कुमार के साथ शादी करने का फैसला लिया। 

शादी के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनाया ठिकाना
खुशी के भाई राजू का कहना है कि खुशी उनकी सबसे छोटी बहन है। इसलिए अपनी सबसे छोटी बहन का दिल रखने के लिए शादी के लिए हामी भरी थी। राजू का कहना है कि उनका परिवार काफी गरीब है, उसके बावजूद भी अपनी छोटी बहन खुशी और जीजा विवेक कुमार को शादी में काफी दान-दहेज दिया। विवेक कुमार ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की थी, लेकिन उसमें असमर्थ रहे। राजू का कहना है कि वह अपने जीजा को बुलेट मोटरसाइकिल देने के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे थे। खुशी और विवेक शादी के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित जलालपुर गांव में आकर रहने लगे।

चाकू से कई वार किए और तेजाब से नहलाया
खुशी के भाई ने बताया कि करवा चौथ के दिन उनकी बहन ने अपने पति के लिए व्रत रखा था। शादी के बाद से ही वैसे तो विवेक कुमार उनकी बहन के साथ मारपीट करता था, लेकिन करवा चौथ के दिन पुरानी बातों को भूलने के लिए खुशी पर विवेक ने प्यार जताया। इसके लिए उनकी बहन को उनका जीजा कमरे में ले गया और बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवेक कुमार ने खुशी को निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद हाथ-पैर बांध दिए। हाथ-पैर बांधने की बाद चाकू से खुशी के शरीर पर हमला किया। उसके बाद गंगाजल की तरह तेजाब से नहला दिया। 

अब जिंदगी और मौत से लड़ रही
इस समय खुशी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में लड़ रही है। उसका इलाज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा है। खुशी ही अपने परिवार को चलती थी। शादी के कुछ समय बाद विवेक कुमार ने नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद खुशी एक कंपनी में नौकरी करने लगी, अपने और अपने पति का पालन पोषण करने लगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.