ऐस सिटी के सामने लोगों ने बनाया घाट, धूमधाम से मनाया छठ महापर्व

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ऐस सिटी के सामने लोगों ने बनाया घाट, धूमधाम से मनाया छठ महापर्व

ऐस सिटी के सामने लोगों ने बनाया घाट, धूमधाम से मनाया छठ महापर्व

Tricity Today | ऐस सिटी के सामने लोगों ने बनाया घाट

Greater Noida West : रविवार को ऐस सिटी और आसपास की हाउसिंग सोसाइटीज के निवासियों ने छठ पर्व का संयुक्त आयोजन किया। हर साल की तरह इस बार भी आस्था का प्रतीक महापर्व छठ पूजा का आयोजन ऐस सिटी गोल चक्कर के सामने खाली प्लॉट में हुआ। वहां कृत्रिम घाट बनाकर छठ पूजा की गई।

ऐस सिटी के निवासी उदय शंकर पाठक, दीपक झा, अंजनी कुमार, सुमन, जितेंद्र कुमार, आत्माराम, राजीव और अन्य निवासियों ने बताया कि यहां हर साल भारी संख्या में व्रती अर्घ्य देने आते हैं। अथॉरिटी से निवेदन किया गया है कि सेक्टर-1 और सेक्टर-2 के लिए अस्थाई रूप से छठ पर्व घाट का प्रबंध किया जाए। इस छठ घाट पर आसपास के गांव एम्नाबाद, चौगानपुर, सेक्टर-1 और सेक्टर-2 की सभी सोसायटी के निवासियों की भागीदारी रहती है। निवासियों ने घाट पर हर तरह की व्यस्था की है और सुरक्षा व्यवस्था का भरपूर ध्यान रखा गया है। विधायक तेजपाल नागर संध्या अर्घ्य के समय उपस्थित रहे। उन्होंने छठ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.