ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किंग्सन ग्रीन विला सोसाइटी में चला अभियान, वातावरण को सुंदर बनाने का लिया संकल्प

'एक पेड़ मां के नाम' : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किंग्सन ग्रीन विला सोसाइटी में चला अभियान, वातावरण को सुंदर बनाने का लिया संकल्प

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किंग्सन ग्रीन विला सोसाइटी में चला अभियान, वातावरण को सुंदर बनाने का लिया संकल्प

Tricity Today | वातावरण को सुंदर बनाने का लिया संकल्प

Greater Noida West News : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत नोएडा एक्सटेंशन के किंग्सन ग्रीन विला आवासीय सोसायटी में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल आस-पास की सुंदरता को बढ़ाना है, बल्कि पर्यावरण को संरक्षित और स्वस्थ बनाना भी है। इस महत्वपूर्ण अभियान की योजना कुछ महीने पहले ही शुरू हुई थी। किंग्सन ग्रीन विला के सदस्यों ने एकत्र होकर कई प्रकार के पेड़ लगाए हैं। 
सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
अभियान के दिन किंग्सन ग्रीन विला के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में एकत्र हुए। विशेषकर महिलाएं, बच्चे और युवा मौजूद रहे। अपने साथ लाए गए उपकरणों के साथ पौधारोपण में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान समाज की एकता और भागीदारी का प्रतीक बना। लोगों ने मिलकर इस अभियान का समर्थन किया और अपना योगदान दिया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण के महत्व को समझाया गया और बच्चों व युवाओं को पेड़ों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं और बच्चों ने पोस्टर बनाकर समाज को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया।

वातावरण को सुंदर बनाने का संकल्प
यह पौधारोपण अभियान न केवल आसपास के वातावरण को सुंदर बनाएगा बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी बेहतर बनाएगा और जलवायु प्रभावों को कम करेगा। इस सफलता के बाद किंग्सन ग्रीन विला परिवार हरित स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक हो गया है। हर पेड़ एक योगदान है जो हमारे पर्यावरण की रक्षा में हमारी भागीदारी को स्थापित करता है। नागरिकों ने प्रण लिया कि वे आगे भी अपनी हरियाली का ख्याल रखेंगे, जिससे किंग्सन ग्रीन विला का क्षेत्र हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.