इसी हफ्ते शुरू होगी शाहबेरी मार्ग की मरम्मत, सिर्फ रात में होगा काम

नोएडा और गाजियाबाद वालों के लिए काम की खबर : इसी हफ्ते शुरू होगी शाहबेरी मार्ग की मरम्मत, सिर्फ रात में होगा काम

 इसी हफ्ते शुरू होगी शाहबेरी मार्ग की मरम्मत, सिर्फ रात में होगा काम

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्राधिकरण जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने जा रहा है। इस मरम्मत कार्य की शुरुआत शनिवार या रविवार को होगी। प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मरम्मत का काम केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही किया जाए, जिससे दिन के समय यातायात पर कोई असर न पड़े। रात के दौरान वैकल्पिक रास्तों से ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच आवागमन जारी रहेगा। 

डीसीपी ट्रैफिक ने प्राधिकरण के साथ की बैठक
गाजियाबाद के डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बुधवार शाम को उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी ने बताया कि निर्माण कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले उन्हें विभिन्न स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने होंगे, जिससे आम लोगों को इस बारे में पता चल सके। इसके अलावा सुचारू यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मार्शल भी तैनात किए जाएंगे।

रोजाना लगभग एक लाख वाहनों का आगमन
यह मरम्मत कार्य ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच का सड़क संपर्क बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसी के साथ आवागमन ज्यादा आसान हो सकेगा। आपको बता दें कि रोजाना 24 घंटे यह रास्ता चलता रहता है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आना प्रतिबंध है। उसके बावजूद सुबह से लेकर शाम तक करीब एक लाख वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। यह रास्ता ग्रेटर नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद से जोड़ता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.