ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में नहीं दिख रहा मतदान का उत्साह, घर से नहीं निकल रहे लोग

ग्राउंड रिपोर्टिंग : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में नहीं दिख रहा मतदान का उत्साह, घर से नहीं निकल रहे लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में नहीं दिख रहा मतदान का उत्साह, घर से नहीं निकल रहे लोग

Tricity Today | मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाया गए

Greater Noida West : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वोट देने के लिए काफी कम लोग घर से निकल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर सुबह 11:00 बजे तक 18.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। जेवर विधानसभा सीट पर 22.7 प्रतिशत मतदान हुआ है, लेकिन नोएडा विधानसभा में सुबह 11:00 बजे तक केवल 15 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। इस विधानसभा चुनाव में साफ दिख रहा है कि शहरी से ज्यादा ग्रामीण मतदाता वोट देने के लिए अपने घर से बाहर निकल रहे हैं।

तीनों विधानसभा सीटों के 1,840 मतदाता बूथों पर 16 लाख से अधिक लोग मतदान कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में युवा और महिलाएं काफी संख्या में घर से निकलकर वोट देने जा रहे हैं। नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक, दादरी में सपा उम्मीदवार राजकुमार भाटी, बसपा उम्मीदवार मनवीर भाटी और जेवर में भाजपा उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह ने मतदान किया है।

जिले में 82,939 नए मतदाता आएं 
गौतमबुद्ध नगर के डीएम और निर्वाचन अफसर सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार गौतमबुद्ध नगर में टोटल 82 हजार 939 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, लेकिन जनपद से 27,017 मतदाताओं का नाम फाइनल सूची से बाहर किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये 27,017 मतदाता वो है, या तो यह जिला छोड़कर चले गए है या फिर कुछ की मौत हो गई हैं। 


इतने पुरुष और महिलाएं देंगी वोट
इस बार 82 हजार 939 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए। इनमें 43,143 पुरुष और 39,786 महिला मतदाता लिस्ट में शामिल हैं। इस बार टोटल 16 लाख 23 हजार 545 मतदाता ही चुनाव दे रहे हैं। टोटल में से इनमें पुरुष मतदान 90,23,394 और 7,21,052 महिला मतदाता शामिल हैं।

1,840 बूथों पर हो रहा चुनाव 
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 1,840 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर लोग अपना मतदान कर रहे हैं जिले में मतदान केंद्र की संख्या 552 हैं। तीनों विधानसभा को 26 जोनल मजिस्ट्रेट और 116 सेक्टरों में बांटा गया है।

324 मतदाता 100 वर्ष की उम्र के ज्यादा
विधानसभा चुनाव में इस बार 100 वर्ष की उम्र के ऊपर के 324 मतदाता वोट कर रहे हैं। जनपद में 80 से 89 वर्ष की उम्र के 19,592 मतदाता हैं। जबकि 70 से 79 आयु वर्ग में 61,781 मतदाता हैं।

तीनों सीटों पर 99 ट्रांसजेंडर वोटर
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 99 ट्रांसजेंडर है। सबसे कम नोएडा विधानसभा सीटों पर 7 ट्रांसजेंडर है। दादरी विधानसभा पर सबसे ज्यादा 75 ट्रांसजेंडर हैं और जेवर विधानसभा सीट पर 17 ट्रांसजेंडर है। इस यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में तीनों विधानसभा सीटों पर 99 ट्रांजेंडर वोट कर रहे हैं। 

30 से 39 वर्ष के सबसे ज्यादा मतदाता
नोएडा विधानसभा, दादरी विधानसभा और जेवर विधानसभा में सबसे ज्यादा 30 वर्ष से लेकर 39 वर्ष तक के सबसे ज्यादा वोटर हैं। इन वोटरों की संख्या 4,86,780 हैं। जिनमें सबसे ज्यादा वोटर नोएडा में 2,03,672 हैं। दादरी में 1,85,042 और जेवर में 98,066 वोटर हैं। 

18 से 19 साल के कुल इतने वोटर
तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 16,292 वोटर 18 से 19 वर्ष के है। जिसमें सबसे कम वोटर जेवर विधानसभा में 4,074 हैं। दादरी विधानसभा में 5,965 और नोएडा में 6,280 वोटर हैं।

20 से 29 वर्ष के वोटर
नोएडा विधानसभा पर - 1,13,186 
दादरी विधानसभा पर - 1,11,532
जेवर विधानसभा पर - 76,415 
तीनों पर टोटल वोटर - 3,01,113

30 से 39 वर्ष के वोटर
नोएडा विधानसभा पर - 2,03,672
दादरी विधानसभा पर - 1,85,042
जेवर विधानसभा पर - 98,066
तीनों पर टोटल वोटर - 4,86,780

40 से 49 वर्ष के वोटर
नोएडा विधानसभा पर - 1,74,145
दादरी विधानसभा पर - 1,28,497
जेवर विधानसभा पर - 65,880
तीनों पर टोटल वोटर - 3,68,522

50 से 59 वर्ष के वोटर
नोएडा विधानसभा पर - 1,04,092 
दादरी विधानसभा पर - 82,604
जेवर विधानसभा पर - 51,376
तीनों पर टोटल वोटर - 2,38,072

60 से 69 वर्ष के वोटर
नोएडा विधानसभा पर - 53,010
दादरी विधानसभा पर - 45,331
जेवर विधानसभा पर - 29,334
तीनों पर टोटल वोटर - 1,27,766

70 से 79 वर्ष के वोटर
नोएडा विधानसभा पर - 26,587
दादरी विधानसभा पर - 20,255
जेवर विधानसभा पर - 14,879
तीनों पर टोटल वोटर - 61,721

80 से 89 वर्ष के वोटर
नोएडा विधानसभा पर - 8,170
दादरी विधानसभा पर - 6,241
जेवर विधानसभा पर - 5,181
तीनों पर टोटल वोटर - 19,592

100 से ज्यादा वर्ष के वोटर 
नोएडा विधानसभा पर - 42
दादरी विधानसभा पर - 169 
जेवर विधानसभा पर - 113
तीनों पर टोटल वोटर - 324

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.