गंदे और दूषित पानी की सप्लाई से निवासी परेशान, बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : गंदे और दूषित पानी की सप्लाई से निवासी परेशान, बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप

गंदे और दूषित पानी की सप्लाई से निवासी परेशान, बिल्डर पर लगाए गंभीर आरोप

Social Media | गंदे और दूषित पानी की सप्लाई से निवासी परेशान

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन 4 में स्थित मेफेयर रेजिडेंसी के निवासी गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। गुरुवार को सोसाइटी में इतने गंदे पानी की सप्लाई की गई कि उसे पीना तो दूर, नियमित अन्य कार्यों के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। निवासियों ने इस पर रोष जताया है। उनका कहना है कि बिल्डर जानबूझकर पानी जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा। दूषित पानी पीने से हजारों लोगों के बीमार होने का डर है।

सोसायटी के एक निवासी प्रतीत बैजल ने बताया,  हमें गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। हमने कई बार बिल्डर से टैंक साफ कराने की मांग की। लेकिन बिल्डर को कोई फर्क नहीं पड़ा। अब हमारे घरों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है। पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि उससे पीने के बारे में सोचना तो संभव नहीं है। उस पानी से अनियमित अन्य कार्य भी नहीं की जा सकती।

उन्होंने आगे बताया, सोसाइटी के निवासी पिछले 18 हफ्तों से पानी, बिजली, सुरक्षा जैसी बुनियादी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अब तक बिल्डर को कोई फर्क नहीं पड़ा। पुलिस, प्रशासन, राज्य और केंद्र सरकार तक से मदद मांगी गई। लेकिन किसी ने हजारों निवासियों की चिंता नहीं की। जबकि गंदे पानी की आपूर्ति से हमारी परेशानी और बढ़ गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.