बचाने गए रेजिडेंट्स को जमकर पीटा, वीडियो बनाने से शुरू हुआ विवाद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में गुंडागर्दी : बचाने गए रेजिडेंट्स को जमकर पीटा, वीडियो बनाने से शुरू हुआ विवाद

बचाने गए रेजिडेंट्स को जमकर पीटा, वीडियो बनाने से शुरू हुआ विवाद

Tricity Today | अबनीश कुमार

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में डिलीवरी ब्वॉय की एंट्री को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को गार्ड्स ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि 15 से 20 गार्ड्स ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इस घटना के बाद से पीड़ित सदमे में है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित का छलका दर्द 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में रहने वाले अबनीश कुमार ने बताया कि रविवार देर रात 11:00 बजे वह घर से वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने गेट पर देखा कि एक डिलीवरी ब्वॉय की एंट्री को लेकर गार्ड्स बहस कर रहे थे। इसके बाद एक रेजिडेंट ने पुलिस को बुला लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना का एक निवासी वीडियो बना रहा था। तभी गार्ड और बाउंसर उस युवक पर भड़क गए उनके साथ अभद्रता करने लगे। अबनीश ने जब उन्हें इसके लिए रोका तो 15 से 20 गार्ड्स ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू की। जानकारी मिलने के बाद निवासियों ने उन्हें बचाया। घटना के बाद वह चौकी पहुंचे और अपना मेडिकल करवाया। उनका आरोप है कि एओए के सदस्य भी उस वक्त मौजूद थे, लेकिन उन्होंने गार्ड्स को नहीं रोका। 

विवाद को रोकना पड़ा महंगा 
अबनीश कुमार ने बताया कि वह करीब 7 महीने से इस सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनका इस पूरे विवाद में कुछ हाथ नहीं था। बस वह इस लड़ाई को रोकना चाहते थे। लेकिन इसकी उन्हें इतनी बड़ी सजा मिलेगी उन्होंने सोचा नहीं था। पिटाई के बाद उनके मुंह और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। जिसकी वजह से वह सोमवार को ऑफिस भी नहीं जा पाए। पुलिस ने घटना के दौरान मौजूद तीन गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में कई लोग आरोपी थे। 

क्या है पूरा मामला
आम्रपाली लेजर पार्क में रविवार देर रात डिलिवरी ब्वॉय कुछ सामान डिलीवर करने आया था। उसी दौरान वहां मौजूद गार्ड्स और बाउंसर ने उसे रोक लिया। पीड़ित अबनीश कुमार ने बताया कि गार्ड्स की डिलीवरी ब्वॉय के साथ बहस हो रही थी उसी को बचाने के लिए वह वहां गए थे। लेकिन गार्ड ने उन पर ही उल्टा हाथ उठा दिया। आरोप है कि सोसाइटी के एओए भी इसमें शामिल थे और सोसाइटी में बीच बचाव करने वाले लोगों को भी बुरी तरह पिटवाया गया है। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। इसको लेकर रेजिडेंट भड़क गए और नजदीकी चौकी पर लिखित शिकायत दी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि देर रात एक डिलीवरी बॉय के सोसाइटी में प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था। जिसके संबंध में तीन सिक्योरिटी गार्ड जिनके द्वारा डिलीवरी बॉय और सोसाइटी निवासी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। उन्हें बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.