'साथी हाथ बढ़ाना' संगठन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : 'साथी हाथ बढ़ाना' संगठन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे

'साथी हाथ बढ़ाना' संगठन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे

Tricity Today | 'साथी हाथ बढ़ाना' संगठन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे

गौड सिटी के समाजिक संगठन 'साथी हाथ बढ़ाना' ने ठंड में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये है। इससे पहले भी इस समाजिक संगठन ने कोरोना काल मे लोगों की हर संभव मदद की है। ग्रुप की सदस्य अनिता प्रजापति ने कहा कि उनकी टीम ने गौड सिटी-1 से नोएडा सेक्टर-18 तक रात में 9 बजे से लेकर 11 बजे तक रास्ते पर मिले करीब 50 जरुरतमंदो को गर्म कम्बल वितरित किये है। इस दौरान अनिता का पूरा परिवार मौजूद रहा है। उनकी बेटी से भी लोगों की जरुरतमंदो की मदद की है।

ग्रुप के सदस्य अमित शर्मा ने बताया कि इस ठंड में भी लोगों को सड़क के किनारे सोते हुए देख के दुख का अनुभव हुआ और उनको इस कड़कती सर्दी में 'साथी हाथ बढ़ाना' के साथियों के साथ कुछ गर्माहट और राहत पहुँचाई है। उनकी टीम लगातार ऐसे लोगों की मदद करती रहती है। रवि किशोर और अंकित ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और अभी बहुत से लोग कोरोना की आर्थिक मार से झूज रहे है। ऐसे मे अगर जरुरतमंदो की कुछ मदद हो जाती है। तो बहुत ही अच्छा लगता है। टीम ऐसे ही समय-समय पर समाजिक कार्य करती रहेगी। 

रंजीत सिन्ह और गौरव मित्तल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सर्दी में जरुरतमंदो के लिए कोई भी व्यवस्था नही है, ना ही आस-पास रेन बसेरा है। सरोज शर्मा और सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि साल 2020 ने सबको काफी प्रभावित किया है। ऐसे मे जरुरतमंदो की सहायता करना बहुत ही नेक कार्य है। गरीबो की मदद के लिये सभी समाजिक संस्थाओ को आगे आना चाहिए और एक साथ मिल कर सबके लिये मदद करते रहना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.