गैलेक्सी वेगा एओए के अध्यक्ष और सचिव पर लगे गंभीर आरोप, कोषाध्यक्ष समेत 6 सदस्यों ने इस्तीफा दिया, हेमचंद तिवारी ने दी सफाई

बड़ी खबर : गैलेक्सी वेगा एओए के अध्यक्ष और सचिव पर लगे गंभीर आरोप, कोषाध्यक्ष समेत 6 सदस्यों ने इस्तीफा दिया, हेमचंद तिवारी ने दी सफाई

गैलेक्सी वेगा एओए के अध्यक्ष और सचिव पर लगे गंभीर आरोप, कोषाध्यक्ष समेत 6 सदस्यों ने इस्तीफा दिया, हेमचंद तिवारी ने दी सफाई

Tricity Today | गैलेक्सी वेगा सोसाइटी

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में एओए के अध्यक्ष और सचिव पर बिल्डर से मिलीभगत कर हैंडोवर लेने के आरोप लगे हैं। निवासी और एओए के अन्य पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं। इसके चलते एओए के चार सदस्यों और दो पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बावजूद इसके अध्यक्ष ने बीती रात निवासियों को एक ईमेल के जरिए सूचित किया कि हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द बिल्डर से हैंडओवर लिया जाएगा।

इस्तीफा देने वाले सदस्यों का नाम
  1. हरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष
  2. अलंकार सक्सेना मेंबर
  3. अशोक छोक्कर मेंबर
  4. अमित पाण्डेय मेंबर
  5. अमित दीक्षित मेंबर
  6. चंदन मक्कर मेंबर
गैलेक्सी वेगा में इसी साल मार्च महीने में एओए का चुनाव हुआ था। इसमें 3 पैनल थे। एक पैनल से 4 सदस्य, सचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए। दूसरे पैनल से 2 सदस्य चुने गए थे। जबकि तीसरे पैनल से सिर्फ अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद से ही अध्यक्ष ने अपनी मनमानी शुरू कर दी। एओए के अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों का कहना है कि अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीका बिल्कुल नहीं अपनाते। हमेशा तानाशाही रवैया रखते हैं। सोसाइटी से जुड़े किसी भी फैसले में एओए की सहमति नहीं लेते हैं। यहां तक कि सचिव, अध्यक्ष और एक अन्य सदस्य मिलकर खुद फैसला लेते हैं और उसे एओए तथा सोसाइटी के निवासियों पर थोप देते हैं।

सदस्य ने कहा, तीनों ने बिल्डर से सांठगांठ की है। सोसाइटी में अभी बुनियादी सुविधाएं विकसित नहीं हुई हैं। बिल्डर को बहुत काम कराना है। बावजूद इसके एओए हैंडओवर लेने के लिए तेजी दिखा रही है। जबकि इससे निवासियों का नुकसान होगा। बिना सुविधाओं के सोसाइटी में रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी के विरोध में 6 पदाधिकारी और सदस्यों ने इस्तीफा दिया है। लेकिन अध्यक्ष फिर भी को सुनने को तैयार नहीं। 

एक सदस्य ने बताया कि हम इस मामले में रजिस्ट्रार से मदद मांगेंगे। क्योंकि एओए चलाने के लिए न्यूनतम 4 सदस्यों की जरूरत होती है। जबकि गैलेक्सी वेगा में अब सिर्फ तीन सक्रिय सदस्य बचे हैं। 6 लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। हम किसी भी हाल में निवासियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। अध्यक्ष की मनमानी रोकी जाएगी। पूरी तरह सुविधाएं विकसित होने के बाद ही हैंडओवर लिया जाएगा।

एओए अध्यक्ष हेमचंद तिवारी ने दिया बयान 
गैलेक्सी वेगा एओए अध्यक्ष हेमचंद तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी में शामिल कुछ लोग उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हेमचंद्र ने कहा है कि कुछ लोग सोसाइटी में अवैध कब्जा करना चाहते हैं लेकिन उनके इस कार्य को वह सफल नहीं होने दे रहे हैं। जिसकी वजह से सोसाइटी की कार्यकारिणी में शामिल उनके ऊपर गलत आरोप लगा रहे हैं।

आरोप लगाने वालों ने दिया इस्तीफा 
हेमचंद्र ने आगे कहा कि जिन लोगों ने उनके ऊपर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। सोसाइटी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन उनके इस निर्णय का सम्मान करती है। आगामी शुक्रवार को सोसाइटी की बैठक होगी। जिसमें औपचारिक रूप से इन को स्वीकार किया जाएगा। इसको लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस मेरठ को भी अवगत कराया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.