ग्रेनो वेस्ट की समाजिक संस्थाओं ने निकाली 50 किलोमीटर साइकिल यात्रा, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

World Environment Day : ग्रेनो वेस्ट की समाजिक संस्थाओं ने निकाली 50 किलोमीटर साइकिल यात्रा, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

ग्रेनो वेस्ट की समाजिक संस्थाओं ने निकाली 50 किलोमीटर साइकिल यात्रा, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

Tricity Today | साइकिल यात्रा

Greater Noida West : रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए शिवा साइकिल (फायर फॉक्स), नोएडा एक्सटेंशन और नोएडा एक्सटेंशन साइक्लिस्ट क्लब के सहयोग से 50 किलोमीटर की साइकिल राइड आयोजित की। यह यात्रा गौड़ चौक राजहंस थिएटर से शुरू होकर एडवांट बिल्डिंग सेक्टर-135 होते हुए शिवा साइकिल (फायर फॉक्स) नोएडा एक्सटेंशन पर समाप्त हुई।

70 राइडर्स ने भाग लिया
इस आयोजन में नोएडा एक्सटेंशन साइक्लिस्ट क्लब (NECC), साइक्लोपाथ, वीमेन ऑन व्हील्स (WOW) के 70 राइडर्स ने भाग लिया। राइड में 20 महिलाओं ने हिस्सा लिया। आशिमा और प्रियंका ने राइड का संचालन सफलता पूर्वक किया। रैली का मुख्य उद्देश्य साधारण नागरिकों और भाग लेने वाले राइडर को ग्लोबिंग वार्मिंग और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था।

थीम Only One Earth थी
आरएस उप्पल ने बताया कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम 'Only One Earth' यानी केवल एक पृथ्वी है। जिसका मतलब है कि प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना जरूरी है। इस थीम को ध्यान मे रखते हुए प्रत्येक राइडर को एक एक पौधा प्रतीक स्वरूप दिया गया है।

राइडर को दिया मेडल और प्रमाण पत्र
नोएडा एक्सटेंशन सायकिल क्लब के एडमिन रितेश मिश्रा और रोबिन तिवारी ने सभी राइडर से हर साल 4 पौधे लगाने और उन्हें गोद लेने का अनुरोध किया। सभी भाग लेने आए प्रतिभागियों ने उन्हें इस संबंध में पूरा भरोसा दिया। सभी राइडर को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में रितेश मिश्रा, रोबिन तिवारी, हिमांशु, आरएस उप्पल, शशी बाला और वाओ की संस्थापक विजेता पांडेय आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.