Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर आवारा कुत्तों के हमले की घटना सामने आई है। इस बार थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा होम्स सोसाइटी (Ajnara Homes Society) में एक मासूम बच्चे को स्ट्रीट डॉग्स ने अपना निशाना बनाया। यह घटना दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास हुई। बच्चा जब सोसाइटी के पार्क में खेल रहा था, तभी अचानक कुछ आवारा कुत्तों (Dog Attack) ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और लहूलुहान हो गया।
कब और कहां की है घटना
जानकारी के मुताबिक, अजनारा होम्स सोसाइटी के पार्क में एक बचा खेल रहा है। उसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जब उन्होंने बच्चे की चीख-पुकार सुनी, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़े। बच्चे को कुत्तों से बचाया गया और तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत अब स्थिर है, लेकिन उसे कई जगह पर चोटें आई हैं।
सोसाइटी में रहते हैं आवारा डॉग
सोसाइटी में काम करने वाले सुरक्षाकर्मी ने राजकुमार ने बताया कि वह इस सोसाइटी में करीब 3 महीने से काम कर रहा है। घटना करीब 12 :30 बजे की है। जब बच्चा पार्क में झूले पर झूल रहा था। स्लाइड करने के दौरान कुत्तों ने उस नोच लिया बचा करीब 10 साल का है। वह फ्लैट-701 में रहता है। घटना के बाद वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाया। उसे पैर में गंभीर चोट आयी है। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस को भी बुलाया है। उन्होंने बताया कि उनकी सोसाइटी में आवारा डॉग रहते हैं। जिन्हें डॉग लवर्स रखते हैं। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत डाली है।
निवासियों के बीच दहशत
यह घटना एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवारा कुत्तों की समस्या को उजागर करती है। पिछले कुछ महीनों में यहां ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाया गया है। इस घटना से सोसाइटी के लोगों में कोहराम है। इस बीच, सोसाइटी के निवासियों ने अपने बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने मांग की है कि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा आवारा कुत्तों के लिए एक विशेष स्थान निर्धारित किया जाए।