हाउसिंग सोसाइटी में महिला की अश्लील वीडियो बनाने वाला किशोर गिरफ्तार, 20 दिनों बाद पति ने दबोचा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : हाउसिंग सोसाइटी में महिला की अश्लील वीडियो बनाने वाला किशोर गिरफ्तार, 20 दिनों बाद पति ने दबोचा

हाउसिंग सोसाइटी में महिला की अश्लील वीडियो बनाने वाला किशोर गिरफ्तार, 20 दिनों बाद पति ने दबोचा

Tricity Today | आरोपी

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसाइटी में एक लड़के ने नहाती हुई महिला का वीडियो बना दिया था। अज्ञात लड़के की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी महिला के पति ने पुलिस को दी थी, लेकिन 20 दिनों बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। अब महिला के पति ने खुद ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी को पकड़ने के बाद व्यक्ति ने उसको पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है। 

20 दिनों पहले बनाई थी वीडियो 
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसायटी में 20 दिन पहले एक किशोर ने एक नहाती हुई महिला का वीडियो बना लिया था। जब आरोपी नहाती हुई महिला का वीडियो बना रहा था तो वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में युवक की पूरी हरकत कैद हो गई। सीसीटीवी देखने के बाद महिला के पांव तले जमीन खिसक गई। क्योंकि युवक ने उसके नहाते हुए की अश्लील वीडियो बना ली थी। उसी दिन से महिला का पति वीडियो बनाने वाले किशोर की तलाश में जुट गया। इस मामले में सोसाइटी काफी महिलाओं ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बिसरख थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस 20 दिनों तक कुछ पता नहीं लगा पाई।

मार्केट से आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि महिला के पति ने मार्केट में घूम रहे आरोपी को पहचान लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसको धर दबोचा। महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसको पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसके फोन की भी जांच की थी। अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

इसी सोसाइटी में हुआ था दोहरा हत्याकांड
आपको बता दें कि अजनारा ली गार्डन हाउसिंग सोसायटी में करीब 2 साल पहले एक दोहरा हत्याकांड हुआ था। उस मामले के बाद से ही सोसाइटी काफी चर्चित हो गई। सोसाइटी के भीतर अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में पुरानी रंजिश सामने आई थी और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब दिनदहाड़े सोसाइटी के भीतर एक महिला के नहाते हुए की अश्लील वीडियो बनाना सोसाइटी की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.