दिन निकलते ही सड़कों पर लगा भीषण जाम, गौर सिटी गोलचक्कर तक बुरा हाल

समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट : दिन निकलते ही सड़कों पर लगा भीषण जाम, गौर सिटी गोलचक्कर तक बुरा हाल

दिन निकलते ही सड़कों पर लगा भीषण जाम, गौर सिटी गोलचक्कर तक बुरा हाल

Tricity Today | सड़क पर लगा भीषण जाम

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिन निकलते ही जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इस समय सुपरटेक सोसाइटी से लेकर गौर सिटी गोलचक्कर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। भीषण जाम इस समय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगा हुआ है। वैसे तो दिन निकलते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच जाते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी शहर में सड़कों पर स्थिति सामान्य नहीं है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने की वजह से होती है परेशानी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को समस्याओं का शहर कहा जाता है। यह नाम इसलिए रखा गया है, क्योंकि वहां पर सोसाइटी से ज्यादा समस्या पैदा हो गई है। सबसे बुरा हाल ट्रांसपोर्ट का है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से लोग अपनी निजी गाड़ियों को लेकर सड़क पर निकलते हैं। इस वजह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अधिकतर सुबह और शाम जाम की स्थिति पैदा होती है। कभी-कभी ऐसी हालत हो जाती है कि 2 किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटे तक का समय लग जाता है। यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट और अधिकारियों के लिए काफी चिंता का विषय है। वह बात अलग है कि इस पर कोई ध्यान नहीं देता।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बना समस्याओं का पहाड़
दिन निकलते ही दिन निकलते ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर जाम लग गया। गुरुवार की सुबह सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। हालांकि, लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस वाले भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन दबाव अधिक होने के कारण पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है। यह केवल सड़क का हल नहीं है। सोसाइटी में भी समस्या काफी ज्यादा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अधिकतर सोसाइटी में फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। लोग अपने घरों में किराएदार की तरह रह रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग बिल्डर से परेशान है तो कुछ मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की शिकायत लेकर अधिकारियों की दफ्तर में चक्कर काटते रहते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.