तीन कुत्तों ने मिलकर नामी सोसाइटी में युवक पर किया हमला, CCTV Viral

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डॉग अटैक : तीन कुत्तों ने मिलकर नामी सोसाइटी में युवक पर किया हमला, CCTV Viral

तीन कुत्तों ने मिलकर नामी सोसाइटी में युवक पर किया हमला, CCTV Viral

Tricity Today | डॉग बाइट

Greater Noida West : शहर में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोविलेज-1 से सामने आया है। जिसमें दूध लेकर घर लौट रहे एक युवक को कुत्तों ने घेर लिया। जान बचाकर भागने पर वह जमीन पर गिर गए। इस दौरान युवक को कुत्ते ने काट भी लिया। उनके हाथ में काफी चोंटे आई हैं। घायल ने ट्विटर पर पोस्ट करके अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी है।
क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, इकोविलेज-1 सोसाइटी में दूध लेकर घर लौट रहे युवक को सोसाइटी की सड़क पर तीन कुत्तों ने घेर लिया। उनसे बचने के लिए जैसे ही वह भागे, उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए। इससे उन्हें काफी गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद सोसाइटी के लोग गुस्से में हैं। इस मामले में घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें कुत्तों का आतंक साफ दिखाई दे रहा है। 

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं 
निवासियों को कहना है कि सोसाइटी में कुत्तों के अटैक का यह कोई पहले मामला नहीं है। आएदिन आवारा कुत्ते लोगों को काटते हैं, लेकिन शहर के सबसे बड़े मुद्दे का समाधान नहीं हो पाता है। कुछ दिनों पहले कुत्तों को लेकर हुए विवाद में इसी सोसाइटी में रह रहे एक दंपत्ति ने पड़ोसी को बुरी तरह पीटा था। उसके बाद यह मामला थाने तक पहुंच गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.