तालाब में मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : तालाब में मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

तालाब में मिला महिला का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर गांव के पास गुरुवार की शाम को तालाब में एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान साहिबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। 

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.