गौर सिटी में 18वीं मंजिल से गिरी महिला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Greater Noida West BREAKING : गौर सिटी में 18वीं मंजिल से गिरी महिला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

गौर सिटी में 18वीं मंजिल से गिरी महिला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Tricity Today | Breaking

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा में एक 31 साल की महिला 18वीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार सुबह 10ः40 बजे की है। अभी तक हादसे का मुख्य कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

कब और कैसे हुई घटना 
पुलिस ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 31 साल की महिला बी2/707 पाम कोर्ट जेकेजी पाम कोर्ट गौर सिटी-2 में रहती थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब बजे पीआरबी 1867 द्वारा सूचना मिली की एक महिला घर में बनी बालकनी से गिर गई हैं। जिन्हें सोसाइटी में मौजूद व्यक्तियों ने प्राथमिक उपचार के लिए यथार्थ हॉस्पिटल बिसरख में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है।

आसपास के लोगों से हो रही पूछताछ
पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, महिला के

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.