ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वाओ और ईएमसीटी ने इस अंदाज में किया जनता को जागरूक, बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

विश्व बाल श्रम निषेध : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वाओ और ईएमसीटी ने इस अंदाज में किया जनता को जागरूक, बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वाओ और ईएमसीटी ने इस अंदाज में किया जनता को जागरूक, बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

Tricity Today | विशेष साइकिल राइड का आयोजन

Greater Noida West : रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया। जनता को जागरूक करने के लिए वूमेन ऑन व्हील राइडर ग्रुप (WOW) और एथो मार्ट चेरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) ने एक साथ मिलकर शिवा साइकिल्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहयोग से विशेष साइकिल राइड का आयोजन किया। दोनों सामाजिक संस्था ने मिलकर 10 किलोमीटर साइकिल चलाई। उसके बाद टेकजोन-4 में स्थित झुग्गियों में लगभग 100 बच्चों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें करीब 35 लोगों ने हिस्सा लिया। 

100 से अधिक बच्चों को जागरूक किया
वूमेन ऑन व्हील राइडर ग्रुप की संस्थापक विजेता पाण्डेय ने बताया कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 10 किलोमीटर की साइकिल राइड की गई। उसके बाद विशेष आयोजन के तहत ईएमसीटी की ज्ञानशाला से करीब 100 से अधिक बच्चों को बुलाया गया। विजेता ने आगे बताया कि ईएमसीटी की टीम द्वारा मजदूरों के बच्चों की शिक्षा अभियान से जुड़ना काफी बेहतर है। जिसके कारण वह काफी प्रभावित हुई है।

ईएमसीटी घर-घर जाकर अभिभावकों को कर रही जागरूक 
ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए उत्सुक नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को हमें कई बार परामर्श देना पड़ता है, जिससे वो पढ़ाई के फायदे समझे सकें। ईएमसीटी की टीम लगातार समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। वूमेन ऑन व्हील राइडर टीम के साथ मिलकर चलाया गया अभियान एक समाज को जागरूक करने के लिए एक अच्छा प्रयास है। 

यह लोग मौजूद रहे
आज के इस अभियान में विशेष अतिथि आरएसउप्पल रहे। जिन्होंने प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। इसके अलावा पल्लवी, जागृति, महक, शशि, नीरू, प्रतिमा, ज्योति वावो टीम से मौजूद रही। ईएमसीटी की टीम से अनामिका, सारस्वत, अनामिका गुप्ता, अशिमा, अंजलि और आदि महिलांए मौजूद रही।

2002 में हुई थी विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत
प्रत्येक वर्ष 12 जून को संपूर्ण विश्व में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ ने की थी और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बाल मजदूरी न कराकर, उन्हें शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करना है। इस वर्ष वर्ल्ड डे पर अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2022 की थीम श्बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.