ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े युवक को मार डाला, डीसीपी सुनीति बोलीं- चाकू वाली...

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े युवक को मार डाला, डीसीपी सुनीति बोलीं- चाकू वाली...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े युवक को मार डाला, डीसीपी सुनीति बोलीं- चाकू वाली...

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : जिले में अपराधों के हौसले बुलंद है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है, जिसे पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चिपयाना बुजुर्ग में एक युवक की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी। युवक पर तब तक वार किया गया, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। घटनास्थल के आसपास करने वाले लोगों का यह भी कहना है कि पहले युवक के ऊपर चाकू से वार किया गया था। उसके बाद जब वह नाली में गिर गया तो उसके ऊपर ईंट से वार किया गया। हालांकि, पुलिस ने चाकू से वार करने की बात को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा होगा।

क्या है पूरा मामला
सेंट्रल नोएडा की डीसीपी सुनीति ने बताया कि यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग इलाके में स्थित ओम साईं एंक्लेव में यह वारदात हुई। रविवार की दोपहर के समय हिमांशु और करीब 25 वर्षीय सुमित के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जांच की तो पता चला कि दोनों के बीच में खेल को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच हिमांशु और उसके साथियों ने सुमित के ऊपर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि सुमित बचता हुआ भागा और वह नाली में गिर गया। आरोपियों ने उसके बाद सुमित के ऊपर ईंट से हमला किया। इस घटना में युवक की मौत हो गई।

चाकू से गोंदने वाली बात गलत : सुनीति
डीसीपी सुनीति का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उनका कहना है कि बहुत जल्द घटना का खुलासा होगा। इसके अलावा डीसीपी सुनीति का यह भी कहना है कि चाकू से गोंदने वाली बात गलत है।

लोगों को फिर याद आया सुरज मान हत्याकांड
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में हुई इस घटना के बाद लोगों को नोएडा के सूरज मान हत्याकांड की याद आ गई। कुछ दिनों पहले नोएडा शहर में सरेआम सूरज मान नामक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। हालांकि, उस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस 2 शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसके अलावा हत्या करवाने वाले आरोपियों को भी नोएडा पुलिस ने दबोच लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.