ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महेश शर्मा को जिताने के लिए मैदान में उतरे युवा, गिनाए काम

Lok Sabha Election : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महेश शर्मा को जिताने के लिए मैदान में उतरे युवा, गिनाए काम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महेश शर्मा को जिताने के लिए मैदान में उतरे युवा, गिनाए काम

Tricity Today | भाजपा समर्थक

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तेजी के साथ प्रचार में जुट गए हैं। इसके मद्देनजर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता हर रोज अलग-अलग सोसाइटी में जाकर भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर महेश शर्मा के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को अपील कर रहे हैं। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।

सामने विपक्ष के उम्मीदवार असफल
भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा, "सांसद डॉ.महेश शर्मा की वजह से आज हमारा नोएडा पूरे देश और विदेश में पहचान बना रहा है। यहां पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो रहा है। जल्द ही योगी सरकार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो काम चालू करा देगी। महेश शर्मा के सामने विपक्ष के उम्मीदवार असफल हैं। उनकी टक्कर किसी भी उम्मीदवार से नहीं है। इस बार महेश शर्मा करीब 8 लाख वोटों से विजई होंगे, जो देश में इतिहास होगा।"

डॉ.महेश शर्मा के गिनाए काम
भाजपा नेता आदित्य शर्मा ने कहा, "योगी की सरकार में गुंडे बदमाश या तो जेल में है या नस्तोंनाबुत कर दिए गए है। योगी ने हमारे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है। हमें अपनी नोएडा लोकसभा से डॉ.महेश शर्मा को लाखों वोटों से विजय बनाकर मोदी के हाथ मज़बूत करने है। डॉ.महेश शर्मा ने परी चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान दिया। खुर्जा में 70 करोड़ की लागत से बिजली घर की सौग़ात दी। भाईपुर ब्राह्मण मंदिर में 50 लाख से अधिक का अनुदान दिया।"

डॉ.महेश शर्मा ने शहर की सूरत बदली
आदित्य शर्मा ने आगे बताया कि दनकौर में द्रोणाचार्य मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, लेकिन इससे पहले सपा सरकार में सिर्फ़ क़ब्रिस्तानों के लिये पैसे आते थे। शमशान घाट टूटे फूटे रहते थे। सोसाइटी निवासियों ने डॉ.महेश को अधिक से अधिक मतदान देने की बात कही। इस मौके पर आशीष शर्मा, अंकित नागर, नितिन चपराना, राहुल साहनी, अजय फोगाट, सचिन शर्मा और अभिसेक भारद्वाज आदि लोग उपास्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.